22 मई 2019 - 09:36
ईरान-अमरीका तनाव कम करने के लिए आगे आया बग़दाद, प्रतिनिधिमंडल भेजने की तैयारी

इराक़ ने कहा है कि वह अपने दो प्रतिनिधिमंडल तेहरान और वाशिंग्टन भेज रहा है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव कम करना है।

(ABNA24.com) इराक़ ने कहा है कि वह अपने दो प्रतिनिधिमंडल तेहरान और वाशिंग्टन भेज रहा है जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव कम करना है।

इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल महदी ने कहा कि हमने निर्णय किया है कि तनाव कम करने के लिए हम अपने प्रतिनिधिमंडल ईरान और अमरीका भेजेंगे ताकि यह तनाव सैनिक टकराव तक आगे न बढ़े। इराक़ी प्रधानमंत्रश्र ने कहा कि यूरोपीय संघ का भी यही विचार है कि अमरीका और ईरान के बीच जारी तनाव समाप्त होना चाहिए।

आदिल अब्दुल महदी ने कहा कि हम आशा करते हैं कि हमें अच्छा नतीजा मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि इराक़ वाशिंग्टन और तेहरान के बीच संदेशों के आदान प्रदान का माध्यम है और वह दोनों देशों के बीच तनाव को समाप्त करने की कोशिश कर रहा है। इराक़ी प्रधानमंत्री ने कहा कि देश और जनता की रक्षा करना हमारी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इराक़ के भीतर कोई भी संगठन एसा नहीं है जो अमरीका और ईरान के बच युद्ध चाहता हो।

आदिल अब्दुल महदी का यह बयान बग़दाद में अमरीकी दूतावास वाले इलाक़े में कट्यूशा मिसाइल गिरने के दो दिन बाद आया है। अलख़जरा इलाक़े में गिरने वाले कट्यूशा मिसाइल से किसी को कोई नुक़सान नहीं हुआ था।

इराक़ी सेना का कहना है कि इस घटना की जांच की जा रही है।




/129